फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   MLA's representative who assaulted a police officer has been sent to jail

कोरबा: आरक्षक से मारपीट करने वाला विधायक प्रतिनिधि भेजा गया जेल, पुलिस चौकी परिसर में दिया था वारदात को अंजाम

Mon, 05 Jan 2026 11:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 05 Jan 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
MLA's representative who assaulted a police officer has been sent to jail
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस चौकी परिसर में आरक्षक से मारपीट करना रामपुर विधायक के प्रतिनिधि को महंगा पड़ गया। उसे आजाक थाना तलब कर पूछताछ की गई। पुलिस ने पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार करने पर आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन


घटना रजगामार पुलिस चौकी में 31 दिसंबर की रात घटित हुई थी। ओमपुर के आवास में आरक्षक विकास कोसले निवास करता है। वह करतला थाने से डाक लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आया था, जहां से रात में घर चला गया। वह घर में बैठा था। इसी दौरान ममेरे भाई राजेंद्र जांगड़े भागते हुए पहुंचा और रामपुर विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी। आरक्षक ममेरे भाई को लेकर पुलिस चौकी पहुंचा। वह पुलिस चौकी में शिकायत पत्र लिख रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान विधायक प्रतिनिधि चौकी जा धमका। उसने आरक्षक से जातिगत गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया। आरोपी जयकिशन पटेल को तलब कर पूछताछ की गई, तो उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed