{"_id":"69ca3f274781c38c0400f7da","slug":"minor-electrocuted-while-stealing-coal-from-freight-train-korba-news-c-1-1-noi1487-4106523-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: मालगाड़ी से कोयला चोरी करते नाबालिग करंट की चपेट में, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: मालगाड़ी से कोयला चोरी करते नाबालिग करंट की चपेट में, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Mon, 30 Mar 2026 03:05 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 03:05 PM IST
सार
कोरबा में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बालको रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय 14 वर्षीय नाबालिग करंट की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। मालगाड़ी के डिब्बे पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार दोपहर ढोढ़ीपारा मुख्य मार्ग पर एक दुखद घटना सामने आई। मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय एक चौदह वर्षीय नाबालिग बिजली के झटके की चपेट में आ गया। उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार अभी जारी है।
विज्ञापन
यह घटना ढोढ़ीपारा बस्ती के सामने बालको रेलवे पटरी पर हुई। चौदह वर्षीय पीयूष चौधरी अपने दोस्तों के साथ कोयला चोरी करने गया था। वह सीताराम चौधरी का पुत्र है और गायत्री विद्या मंदिर में कक्षा पांचवीं का छात्र है। कोयले से भरी यह मालगाड़ी टीपी नगर से आ रही थी और बालको पावर प्लांट जा रही थी।
विज्ञापन
जिस पटरी पर यह घटना हुई, वह बालको का रेलवे ट्रैक बताया जा रहा है। मालगाड़ी की गति धीमी होने पर पीयूष और उसके दोस्तों ने उसकी नली निकाली। इसके बाद मालगाड़ी रुक गई।
विज्ञापन
पीयूष कोयला चोरी करने के लिए मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ गया। डिब्बे पर चढ़ते ही वह अचानक ऊपर लगे विद्युत तार की चपेट में आ गया। बिजली का झटका लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मालगाड़ी के डिब्बे पर ही गिर गया। उसके दोस्तों ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से पीयूष को मालगाड़ी के डिब्बे से नीचे उतारा गया और एक निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
कई बार ऐसी घटनाएं आ चुकी हैं सामने
मालगाड़ी से कोयला चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान तक जा चुकी है। पिछले चौबीस घंटे में मालगाड़ी से कोयला चोरी करते हुए बिजली के झटके की चपेट में आने की यह दूसरी बड़ी घटना है। 29 दोपहर को उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा के पास भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। उस घटना में घायल व्यक्ति की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उसे रेफर किया गया है।