फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Minister Lakhan Lal Dewangan Inaugurates Women Police Station Case of Marital Dispute Arrives on Day One in Ko

Korba: मंत्री लखन लाल देवांगन ने महिला थाने का किया लोकार्पण, पहले ही दिन पहुंचा पति-पत्नी के झगड़े का मामला

Sat, 18 Apr 2026 01:44 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 01:44 PM IST
सार

कोरबा में नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाना परिसर में कोरबा जिले के प्रथम महिला थाना का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Minister Lakhan Lal Dewangan Inaugurates Women Police Station Case of Marital Dispute Arrives on Day One in Ko
korba

विस्तार

कोरबा में नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाना परिसर में कोरबा जिले के प्रथम महिला थाना का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा की थाना जिले का पहला महिला थाना होगा, जो न केवल महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम में सहायक होगा, बल्कि उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित करेगा। मंत्री देवांगन ने थाना का शुभारंभ करने के बाद निरीक्षक भावना खांडेकर को थाना प्रभारी का विधिवत पदभार ग्रहण कराया। इस थाने में थाना प्रभारी सहित बलों की पदस्थापना की गई है। मंत्री देवांगन ने कहा कि यह महिला थाना महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। इस महिला थाना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एक सुरक्षित स्थान मिल सके।

विज्ञापन


मंत्री देवांगन ने विभिन्न परीक्षाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले इस परिवार के बच्चों को सम्मानित किया। थाना परिसर में एक वाटर कूलर की स्थापना की भी घोषणा की। साथ ही गर्मी में लगने वाले आमतौर पर आग से बचाव के उपाय हेतु पाम्पलेट का भी विमोचन किया कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि महिलाओं के प्रति बेहद संजीदा है। संवेदनशील है उनकी जो भी शिकायत है वह सीधे तौर पर महिला थाने में आकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। महिला स्टाफ होंगे महिला थाना प्रभारी होंगे जो अपनी बात खुल के रख सकते हैं।
विज्ञापन


थाना खुले के बाद शनिवार को पहले ही दिन थाने में पहले ही दिन पति पत्नी के झगड़े और विवाद का मामला पहुचा जहाँ थाना प्रभारी के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान में लिया। महिला संबंधित अपराध की बात करें तो अधिकांश मामले चरित्रशंका,शादी के बाद अफेयर, और पति के अत्यधिक शराब सेवन के चलते मामले सामने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed