{"_id":"68ce991e2e9aa13fe702c43c","slug":"married-father-of-a-child-fell-in-love-with-a-minor-talked-about-keeping-her-as-his-wife-find-out-what-happene-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: नाबालिग पर शादीशुदा एक बच्चे के पिता का आया दिल, पत्नी बनाकर रखने की कही बात, जानें फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: नाबालिग पर शादीशुदा एक बच्चे के पिता का आया दिल, पत्नी बनाकर रखने की कही बात, जानें फिर क्या हुआ
Sat, 20 Sep 2025 05:44 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 20 Sep 2025 05:44 PM IST
सार
कोरबा में 14 साल की नाबालिग अचानक लापता हो गई परिजन उसकी तलाश में जुट गए काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वो किसी शादी शुदा युवक के चक्कर मे पड़ गई है, जहां युवक नाबालिग को शादी कर अपने साथ रखने की बात कहते हुए साथ रखा हुआ था।
विज्ञापन
मामले की कार्रवाई में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा में 14 साल की नाबालिग अचानक लापता हो गई परिजन उसकी तलाश में जुट गए काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वो किसी शादी शुदा युवक के चक्कर मे पड़ गई है, जहां युवक नाबालिग को शादी कर अपने साथ रखने की बात कहते हुए साथ रखा हुआ था। युवक पहले से शादीशुदा है और एक बेटा भी है उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है।
विज्ञापन
नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश में जुट गई। जहां परिजनों को जानकारी मिली कि दीपका थाना अंतर्गत कृष्णा नगर बस्ती निवासी 25 वर्षीय संतोष रोहिदास नामक युवक के साथ उसके घर पर है जहा पुलिस उसके घर पर दबिश दिया इस दौरान नाबालिग तो बरामद हो गई लेकिन युवक घर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस नाबालिग को बरामद कर थाना लाई और आगे कार्यवाही शुरू किया। बताया जा रहा है कि युवक की बहन से नाबालिग का बातचीत होता था और दोनों सहेली है जान पहचान पहले से था इस बीच युवक का भी बातचीत होने लगा और युवक उसे अपने झांसे में ले लिया। घटना दिनांक को युवक की बहन की बर्थडे पार्टी के नाम से घर पर नबालिग को बुलाई थी जिसके बाद ये घटना सामने आया। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि इस मामले में पास को एक्ट का मामला दर्ज कर आगे की जांच करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता ट्रैक्टर चालक है और आर्थिक रूप से कमजोर है जहां रोजी मजदूरी कर अपने और अपने परिवार का पोषण करते आ रहा है। वहीं आरोपी युवक ड्राइवर है और किसी निजी कंपनी में गाड़ी चलाता है फिर हाल इस पूरे मामले में अभी युवक फरार है पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी हुई है।