फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   man was beaten to death with a stick in front of his mother

ये कैसी दोस्ती: बेटे की डंडे से पीट पीटकर हत्या, चीखती और चिल्लाती रही मां; वारदात के बाद आरोपी फरार

Tue, 16 May 2023 11:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 May 2023 11:00 PM IST
सार

लसीडीह गांव में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की जान ले ली। युवक को इतनी बुरी तरह पीटा की उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
man was beaten to death with a stick in front of his mother
आरोपी राज सिंह और मृतक बसंत कंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भुलसीडीह गांव में बिना किसी वजह के हुए विवाद पर एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। सिर और सीने में आई गंभीर चोट के कारण युवक की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष के द्वारा राजगामार पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


भुलसीडीह गांव में हुई इस घटना में एक परिवार ने अपने छोटे बेटे बसंत को खो दिया है। शाम 4 बजे लगभग घर पर था। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले राज सिंह कंवर घर के बाहर शराब के नशे में खड़ा हुआ था। इस दौरान बसंत घर से बाहर निकला। जिसके बाद राज सिंह कंवर ने लात मुक्का और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बसंत की चीख-पुकार सुन उसकी मां घर से बाहर निकली और चिल्लाने लगी कि मेरे बेटे बसंत को बचाओ बचाओ। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। बेरहमी से राज सिंह कंवर सिर और सीने में डंडे से मारता रहा। जब बचाने पहुंची। उसके बाद युवक वहां से भाग गया। घर के बाकी सदस्य बाहर निकले और खून से लथपथ बसंत को जिला मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। जहां उसकी हालत देख बिलासपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक की मां जमुना ने बताया कि आरोपी राज सिंह कंवर पड़ोसी दोनों बचपन के दोस्त हैं। राज सिंह के मां बाप कुछ साल पहले खत्म हो गए थे। इसके बाद से वह अकेला रहता था। घर आने पर उसे वह खाने-पीने और अच्छे से खातेदारी भी करती थी। लेकिन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि उसने मेरे बेटे बसंत की पीट-पीटकर जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed