फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Lightning struck two brothers who had gone fishing one in critical condition both were admitted to hospital in

Korba: मछली पकड़ने गए दो सगे भाइयों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की हालत गंभीर, दोनों को कराया गया भर्ती

Sun, 25 May 2025 01:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 May 2025 01:34 PM IST
सार

कोरबा में कुदमुदा वन मंडल के डोमाडीह गांव में दो सगे भाई गांव से लगे कुछ दूरी पर तालाब में मछली पकड़ने गये हुए थे जहाँ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
Lightning struck two brothers who had gone fishing one in critical condition both were admitted to hospital in
दो सगे भाइयों पर गिरी आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में कुदमुदा वन मंडल के डोमाडीह गांव में दो सगे भाई गांव से लगे कुछ दूरी पर तालाब में मछली पकड़ने गये हुए थे जहाँ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। जहां दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


52 वर्षीय राम सिंह बिंझवार और उसका भाई 49 वर्षीय धरम सिह बिंझवार दोनो गांव के पास तालाब में रविवार की तड़के सुबह मछली पकड़ने गए हुए थे जहां मछली पकड़ते समय अचानक मौसम का मिजाज बदला और हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने लगी दोनों तालाब से निकाल कर तालाब के किनारे पेड़ पर खड़े हुए थे इस दौरान आकाशी बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। जहां फोन का घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दे वजन मोटरसाइकिल लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जिसमें एक की हालत बेहद गंभीर थी उसे जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां एक को आईसीयू रूम में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


राम सिह बिंझवार के दमाद रामनारायण बिंझवार ने बताया की उसका ससुर धरम और उसका भाई दोनों एक साथ सुबह ही घर से मछली पकड़ने निकल गए थे उन्हें फोन पर जानकारी मिली तब वह मौके पर पहुंचा तब जाकर अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुए। जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की माने तो एक की हालत गंभीर है वहीं दूसरे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है दोनों की इलाज जारी है।राम सिह बिंझवार को आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनारायण ने बताया कि पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है जहां कभी हल्की बारिश के साथ बिजली कड़कने लगती है तो कभी झमाझम बारिश होने लगती है जिसके चलते किसान भी परेशान है। रविवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है और हल्की बारिश के साथ काली घटा छाई हुई है। जिले में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह झमाझम बारिश हुई है तो कोई जगह हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चमक देखने को मिली। नकटी खार निवासी किसान अजीत दास महंत ने बताया कि वह किसान है और पिछले कई सालों से डबल फसल की खेती करते आ रहे हैं इस बार भी उसने खेती की है और मौसम की मिजाज बदलने और बारिश होने के कारण फसल भी बर्बाद हो रहा है जिसके चलते काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed