फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba truck driver died under suspicious circumstances

Korba: ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशानों के बाद पुलिस जांच में जुटी

Tue, 20 Jun 2023 04:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 04:23 PM IST
सार

ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर लाश मिली है। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की जताई जा रही है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Korba truck driver died under suspicious circumstances
थाना बालको नगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर लाश मिली है। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की जताई जा रही है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

बालको के बेलगरी नाला बस्ती में रहने वाले एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का नाम अकबर अली बताया जा रहा है। उम्र 36 साल है। जिसकी लाश उसके ही घर पर पाई गई है। मृतक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है। इस बात की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक बालको प्लांट के साथ ही बालको निवासी चंद्रा नामक व्यक्ति की गाड़ी चलाता था। गाड़ी की आवश्यक मरम्मत कराने के बाद वह अपने घर लौट गया। जहां उसकी मौत होने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

ट्रक मालिक चंदन कुमार ने बताया कि पिछले 6 महीने से उसका ट्रक मृतक चला रहा था। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। जब गाड़ी को बनवाने के बाद चालक उसे घर पर छोड़ गया। अपने घर लौट गया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी शाम को वह काम पर नहीं लौटा तो वह उसके घर पहुंचा। जहां देखा कि उसकी लाश घर के अंदर कमरे पर संदिग्ध हालत में पड़ी हुई मिली।

बालको थाने में पदस्थ ओम प्रकाश परिहार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जांच कार्रवाई शुरू की गई मृतक के बारे में जानकारी मिली कि बेलगरी बस्ती में किराए के मकान पर रहता था। मकान मालिक भी बाहर रहता है। जिसके कारण मृतक के परिजनों का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed