फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba Police celebrated Diwali with elderly at an old-age home sharing gifts, sharing meals and bursting firec

कोरबा: वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ पुलिस ने मनाई दीपावली, उपहार देकर साथ में किया भोजन और फोड़े पटाखे

Mon, 20 Oct 2025 08:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Oct 2025 08:39 PM IST
सार

कोरबा में वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ पुलिस ने दीपावली मनाई। उपहार देकर साथ में भोजन किया और पटाखे  फोड़े। बुजुर्गों की चेहरे पर खुशी आ गई। कई बुजुर्गों की पुराने दिनों को याद कर आंखें नम हो गई।

विज्ञापन
Korba Police celebrated Diwali with elderly at an old-age home sharing gifts, sharing meals and bursting firec
वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ पुलिस ने दीपावली मनाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में पुलिस अधिकारियों ने सर्वमंगला मंदिर स्थित वृद्धाश्रम में दीपावली मनाई। सीएसपी विमल पाठक, टीआई युवराज तिवारी और एएसआई विभव तिवारी ने वृद्धजनों को उपहार बांटे और उनके साथ भोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनकी कुशलक्षेप जानी। 
विज्ञापन


सीएसपी ने वृद्धाश्रम संचालक को निर्देश दिए कि वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यह कार्यक्रम वृद्धजनों के साथ दीपावली का त्योहार मनाने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस की टीम जब वृद्ध आश्रम पहुंची उसके बाद बुजुर्गों से मिलकर पहले उनसे बातचीत करते हुए पहले दीपावली कैसे मनाया जाता था और अभी किस तरह दीपावली मनाते हैं इन पर चर्चा हुई और बुजुर्गों ने अपने अनुभव शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस परिवार बुजुर्गों के साथ पहले भोजन किया उसके बाद पटाखे फोड़ और उन्हें उपहार स्वरूप गिफ्ट दे कर आशीर्वाद लिया।

बुजुर्गों की माने तो इस तरह से जब कोई उन्हें याद करता है तो उन्हें एक खुशी भी होती है और एक दुख भी होता है लेकिन अब खुशी को स्वीकार कर अपना जीवन जी रहे हैं और इस आश्रम में अच्छे से जीवन यापन कर रहे हैं समय-समय पर पुलिस परिवार के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन और कई लोग उनके साथ समय बिताने आते हैं और अपनी बातों को साझा करते हैं और हाल-चाल जानते हैं जिनसे उन्हें आदमी खुशी मिलती है।
 

सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया की वह जब से चौकी में प्रभारी बने हैं तब से बुजुर्गों के साथ हर खुशी मानते हैं वही इससे पहले भी कई तरह के आयोजन किया जा चुके हैं उनके बीच रहकर एक अच्छा वातावरण बनता है।
 

आश्रम के केयरटेकर वीरू यादव ने बताया कि 13 महिला और 13 पुरुष बुजुर्ग इस आश्रम में है जिनका समय-समय पर स्वास्थ्य प्रशिक्षण भी कराया जाता है वही वह पिछले 23 वर्षों से बुजुर्गों की सेवा में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed