फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba News Fierce fire in school bus

Korba: स्कूल की बस में लगी भीषण आग, सभी बच्चे सुरक्षित निकाले गए बाहर; जलकर खाक हुआ वाहन

Fri, 10 Feb 2023 06:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Feb 2023 06:10 PM IST
सार

बस में आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते हुए देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आनन-फानन में बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसके बाद आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

विज्ञापन
Korba News Fierce fire in school bus
स्कूल बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के गोढ़ी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। जब यहां एक स्कूल बस में आग लग गई। आनन-फानन में बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसके बाद आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। लेकिन दमकलकर्मियों को पहुंचने से पहली ही बस चलकर खाक हो गई। मौके पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को छोड़ने छुरी व कटघोरा की तरफ जा रही थी, तभी छुरी मुख्य मार्ग पर बस में आग लग गई। बस के चालक मनोज कुमार ने बताया कि जैन पब्लिक स्कूल कोरबा की बस है, जो रोज की तरह कटघोरा छुरी और दर्री के बच्चों को रोज स्कूल लाने ले जाने का काम करता है। सुबह बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचा उसके बाद बस को वहीं स्टैंड में खड़ा कर दिया। छुट्टी होने के बाद फिर से वह बच्चों को बैठाकर वापस छोड़ने गया। छुरी मुख्य मार्ग पर बस का पीछा चक्का पंचर हो गया, जिसके बाद बस में अचानक धुंआ उठते बच्चों ने देखा, उसके बाद सभी बच्चों को आनन-फानन में नीचे उतारा गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed