फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba High speed bike wreaks havoc, tanker driver dies due to negligence

Korba: तेज रफ्तार बाइक का कहर, लापरवाही से टैंकर चालक की मौत

Tue, 27 Aug 2024 10:21 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 27 Aug 2024 10:21 AM IST
सार

कोरबा में बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में टैंकर चलाता था।

विज्ञापन
Korba High speed bike wreaks havoc, tanker driver dies due to negligence
पुलिस चौकी कोरबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोजगार के सिलसिले में कोरबा आए बिहार के दरभंगा जिले के माखनपुर निवासी केवल दास की हादसे में मौत हो गई। वह इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में टैंकर चलाने का काम करता था। उसके एक सहयोगी नरेश दास ने बताया कि आईओसी टर्मिनल गोपालपुर में टैंकर को खड़ा करने के बाद केवल दास अपने घर जा रहा था, उसी दरमियान एक बाइक चालक ने उसे चपेट में ले लिया। आनन-फानन में  पीड़ित को एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया।। वहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर करने की कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक के दोस्त नरेश दास ने बताया कि सर पर गंभीर चोट होने के चलते उसकी मौत हुई है। मृतक टैंकर लेकर बिलासपुर गया हुआ था। जहां से वापस लौट के बाद इंडियन ऑयल में टैंकर खड़ी करके सड़क पार कर ही रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार एक युवक ने उसे ठोकर मारते हुए मौके से फरार हो गया। खून से लटपट सड़क पर केवल दास पड़ा हुआ था। राहगीरों की नजर पड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक केवल दास 30 वर्षीय शादीशुदा था और उसके पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं। पिछले दो सालों से वह यहां कमाने खाने आया हुआ था। गोपालपुर में किराया का मकान में रहकर टैंकर चलता था। इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। जहां शव को निजी एंबुलेंस के माध्यम से बिहार रवाना किया गया है।


जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक के दोस्तों का बयान दर्ज किया गया है। वहीं जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed