Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba: An elderly woman working in the field was attacked by a swarm of bees and died

Korba: खेत पर काम कर रही बुजुर्ग महिला पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, मौत

Thu, 07 Aug 2025 02:38 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 07 Aug 2025 02:38 PM IST
सार

खेत पर काम करने के दौरान बुजुर्ग महिला सिहारिन बाई पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, पास में ही मौजूद बेटा आनन-फानन में मां को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा जहाँ चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
Korba: An elderly woman working in the field was attacked by a swarm of bees and died
शव वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बनधवाभाठा में 75 वर्षीय सिहारिन बाई पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है वह अपने बेटे सुरेश यादव के साथ गांव के पास से लगे खेत में काम करने के लिए गई थी। अचानक से मां की चिल्लाने की आवाज आई तो पास के खेत में काम कर रहा बेटा दौडकर पहुंचा मधुमक्खियां के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और वह खेत में गिरी हुई थी। किसी तरह वह माँ को अपने कंधे में लेकर दौड़ते हुए घर पहुंचा। इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उसे भी काटा। निजी वाहन की सहायता से  जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डॉक्टर आदित्य सिसोदिया ने बताया कि मधुमक्खी के डंक से शरीर में हाइपरसेंसिटिव रिएक्शन हो सकता है, काटने के बाद एक विशेष रसायन मधुमक्खी के द्वारा छोड़ा जाता है जिससे सांस लेने में तकलीफ, सूजन और यहां तक कि मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed