फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba Accident: BJP leader Kedarnath Agarwal narrowly escaped in a road accident

Korba : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल, सामने से हुई टक्कर; उड़े गाड़ी के परखच्चे

Sat, 24 Jun 2023 12:59 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 24 Jun 2023 12:59 PM IST
सार

दर्री स्थित सीएसईबी कॉलोनी के पास वरिष्ठ भाजपा नेता केदरानाथ अग्रवाल की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। आमने सामने की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये। 

विज्ञापन
Korba Accident: BJP leader Kedarnath Agarwal narrowly escaped in a road accident
सड़क दुर्घटना में बचे केदारनाथ अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा निवासी और वरीष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल के साथ उनका परिवार एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। केदारनाथ अग्रवाल अपनी पत्नी, पोती और ड्राइवर के साथ शादी समारोह में शामिल होने कटघोरा गए हुए थे। वहां से वापसी के दौरान उनकी कार दर्री स्थित सीएसईबी कॉलोनी के नजदीक जूनियर क्लब के पास दूसरी कार से टकरा गई।

विज्ञापन

 

वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल मध्यरात्रि को उस समय बाल-बाल बच गए। जब उनकी कार को सामने से आ रही एक कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। केदारनाथ अग्रवाल पत्नी, पोती और ड्राइवर के साथ कटघोरा से एक शादी समारोह में शामिल होने के पश्चात वापस लौट रहे थे। तभी सीएसईबी कॉलोनी दर्री के जूनियर क्लब के पास उनकी कार पहुंची ही थी। तभी सामने से एक कार द्रुतगति से आई और अनियंत्रित होकर उनकी कार से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। सुखद संयोग रहा कि केदारनाथ अग्रवाल की गाड़ी के सभी एयर बैग खुल गए और कार में मौजूद सभी लोगों की जान बच गई। केदारनाथ की पत्नी को मामूली चोट आई थी। जिन्हें रात में ही चिकित्सक के पास ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें भी घर जाने दिया गया। दुर्घटना जिस वक्त हुई उससे हुई तेज आवाज के कारण काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। 

विज्ञापन

भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल को देख लोगों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर को धन्यवाद किया और कहा कि वह परिवार के साथ सकुशल थे। घटना की सूचना दर्री पुलिस को दे दी गई। दर्री पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। जहां दोनों वाहनों को ट्रेन के माध्यम से खींचकर थाना लेकर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed