फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   jackal attacked three people including child in chhattisgarh korba

Korba: बच्चे को सियार ने काटा, खींच कर ले जाते देख बचाने पहुंचे ग्रामीणों पर किया हमला, बुजुर्ग का नोचा जबड़ा

Sun, 08 Jan 2023 07:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 08 Jan 2023 07:07 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि सियार ने पहले बच्चे पर हमला किया। परिजनों ने उसे बचाया तो सियार घर में घुस गया और बुजुर्ग व एक अन्य ग्रामीण पर हमला कर दिया। घायलों का प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सियार पागल है। 

विज्ञापन
jackal attacked three people including child in chhattisgarh korba
सियार के हमले में घायल बच्चा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक सियार ने लोगों पर हमला कर दिया। उसके हमले में एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सियार ने पहले बच्चे पर हमला किया। परिजनों ने उसे बचाया तो सियार घर में घुस गया और बुजुर्ग व एक अन्य ग्रामीण पर हमला कर दिया। बुजुर्ग का तो जबड़ा तक नोच कर ले गया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, ग्राम जलके निवासी अनिल कुमार पेंद्रा (8) पुत्र रामलाल शनिवार शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक सियार ने उस पर हमला कर दिया। सियार ने अनिल को काट लिया और उसे पकड़ कर खींचते हुए ले जाने लगा। अनिल के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और किसी तरह सियार के चंगुल से उसे छुड़ाया। इसके बाद सियार भागकर उनके ही घर में घुस गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उस समय घर के बुजुर्ग चरण सिंह सिरोठिया (65) खाना खा रहे थे। सियार ने उनपर हमला कर दिया और जबड़ा काटकर वहां से भागा। बाहर गांव के ही बेचन सिंह कुशराम (35 ) को भी सियार ने काट लिया। पूरे गांव में इस दौरान सियार का आतंक मचा रहा। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस पहुंची और घायलों का प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया। ग्रामीणों का कहना है कि सियार पागल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed