फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   inauguration of two day pali festival on mahashivaratri in korba

कोरबा में पाली महोत्सव: महाशिवरात्रि पर कला-संस्कृति की छटा, रजी के पियानो वादन संग निकली भगवान शिव की झांकी

Sun, 19 Feb 2023 05:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Feb 2023 05:06 PM IST
सार

जिला कलेक्टर संजीव झा ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण पिछले दो सालों से यह उत्सव नही मनाया गया था। इसके चलते इस बार लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आसपास के कई गांव के लोग आए हुए हैं। 
 

विज्ञापन
inauguration of two day pali festival on mahashivaratri in korba
कोरबा के पाली महोत्सव मे कठपुतली डांस आकर्षण का केंद्र रहा। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो दिवसीय पाली महोत्सव का शनिवार को महाशिवरात्रि के दिन आगाज हो गया। महोत्सव के पहले ही दिन कला और संस्कृति की छटा बिखर गई। मोहम्म रजी का पियानो वादन हुआ तो उसके साथ भगवान शिव की झांकी निकाली गई।  वहीं कठपुतली के नाच ने लोगों का मन मोह लिया। इससे पहले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने महोत्सव का शुभांरभ किया। इस साल महोत्सव पाली से लगे ग्राम केराझरिया के मैदान में आयोजित किया गया है। 

विज्ञापन




विज्ञापन


पाली महोत्सव के पहले दिन आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को बांधे रखा। जबलपुर की आकर्षक शिव झांकी, रजी मोहम्मद के पियानो वादन, बिलासपुर की टीम द्वारा प्रस्तुत किए गए कठपुतली नृत्य देखकर दर्शक गण दांतों तले उंगली दबा लिए। इसी प्रकार बसंत बघेल की टीम द्वारा प्रस्तुत किए पंथी नृत्य ने भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। महोत्सव  में छग के कलाकारों ने प्रस्तुति दी है जो काफी आकर्षक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंत्री भगत ने कहा कि आने वाले समय में पाली महोत्सव और भव्य रूप लेगा। कोरबा और छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाएगा। भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार छत्तीसगढ़ी परंपरा व लोक संस्कृति को बचाने और बढ़ाने का काम तेजी से कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोककला के  संरक्षण व प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया। संस्कृति मंत्री भगत ने पाली महोत्सव के भव्यता को बढ़ावा देने के लिए पक्के शेड निर्माण की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed