{"_id":"68eb719a1ce56f3fbb01991e","slug":"husband-hangs-himself-after-killing-his-wife-incident-causes-panic-in-the-area-in-korba-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर दी जान, घाटना से इलाके में हड़कप, घरेलू कलह बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर दी जान, घाटना से इलाके में हड़कप, घरेलू कलह बनी वजह
Sun, 12 Oct 2025 05:11 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 12 Oct 2025 05:11 PM IST
सार
कोरबा जिले के पसान थाना अंतर्गत ग्राम लैंगा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पति ने पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
कोरबा जिले के पसान थाना अंतर्गत ग्राम लैंगा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पति ने पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पसान पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम की सहायता से जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है।मृतक संतराम यादव, जो कि ट्रक चालक था, अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। शनिवार शाम लगभग 6 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद संतराम ने पत्नी की मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घर में कोई गतिविधि नहीं दिखी तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने झांककर देखा तो पत्नी का शव खाट पर और पति का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत पसान थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पूरे घर को सील कर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक जांच कराई है। थाना प्रभारी के अनुसार, घटना की पुष्टि हो चुकी है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है, जिसमें घरेलू विवाद, नशे की लत और मानसिक तनाव को मुख्य कारण माना जा रहा है। दंपति के 4 चार छोटे बच्चे हैं। मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। घटना के बाद गांव में गहरा शोक और सन्नाटा पसरा है।