{"_id":"64c9db9d21760efb16021663","slug":"husband-commits-suicide-after-killing-his-wife-in-korba-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: पत्नी को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: पत्नी को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान
Wed, 02 Aug 2023 09:59 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 02 Aug 2023 09:59 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के खपराभट्ठा मोहल्ले में बीती रात दर्दनाक घटना सामने आई। यहां पति ने अपनी पत्नी को पहले धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया उसके बाद घर के आंगन में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के खपराभट्ठा मोहल्ले में बीती रात दर्दनाक घटना सामने आई। 52 वर्षीय सैयद सलीम ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी आयशा बेगम को पहले धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया उसके बाद घर के आंगन में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना की सूचना सीएसइबी चौकी पुलिस को दे दी गई। थाना प्रभारी शिवकुमार धारी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया है। फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी एक कमरे पर सोए हुए थे। वहीं इन के चार बच्चे हैं जो पास में ही दो कमरे में सोए हुए थे। रात करीब दो बजे मृतक के बड़े बेटे को घटना की जानकारी हुई उसने बाकी भाई बहन को उठाकर घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी वहां पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन