फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Husband attacks wife, mother, and sister with axe; wife succumbs to injuries, accused husband already jailed.

Korba : पति ने पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया था हमला, इलाज के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम, आरोपी को हुई जेल

Fri, 20 Feb 2026 08:14 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 08:14 PM IST
सार

कोरबा कुछ दिनों पहले कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामणी वैष्णो दरबार बस्ती में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था जहां एक पति ने अपनी पत्नी, माँ और बहन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गम्भीर रूप से घायल किया था।

विज्ञापन
Husband attacks wife, mother, and sister with axe; wife succumbs to injuries, accused husband already jailed.
korba

विस्तार

कोरबा कुछ दिनों पहले कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामणी वैष्णो दरबार बस्ती में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था जहां एक पति ने अपनी पत्नी, माँ और बहन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गम्भीर रूप से घायल किया था।इस घटना में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पत्नी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी उसे बाहर रेफर किया गया था ईलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।

विज्ञापन


आरोपी पति रामेश्वर साहू ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी सुकृता साहू पर कमरे के अंदर चापड़ से हमला कर दिया। पत्नी को कमरे में बंद कर आरोपी बेरहमी से मारपीट कर रहा था। जब उसकी चीख-पुकार सुनकर माँ सांवन साहू और बहन निर्मला साहू उसे बचाने पहुंचीं, तो आरोपी ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया था।
विज्ञापन


हमले के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई थी और आसपास के लोग चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रामेश्वर साहू को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति एक साल पहले भी जेल जा चुका था। पुलिस ने पूछताछ की थी जिसमे चरित्र शंका और वही पैसे की मांग को लेकर विवाद की बात सामने आई थी। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद बस्ती में शोक का माहौल है। गुरुवार को निजी अस्पताल में मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed