{"_id":"68f377f942ad2d273601ad24","slug":"house-built-after-occupying-corporation-land-bulldozer-runs-in-presence-of-tehsildar-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: निगम की जमीन पर कब्जा कर बनाया मकान, तहसीलदार की मौजूदगी में चला बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: निगम की जमीन पर कब्जा कर बनाया मकान, तहसीलदार की मौजूदगी में चला बुल्डोजर
Sat, 18 Oct 2025 05:02 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 18 Oct 2025 05:02 PM IST
सार
कोरबा जिले में अवैध रूप से कब्ज का खेल काफी लंबे समय से जोरों से चल रहा है जहां अवैध कब्जाधारियों की नजर बनी हुई है कुछ दिनों पहले मानिकपुर चौकी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग काट कर बेचा गया था।
विज्ञापन
तहसीलदार की मौजूदगी में चला बुल्डोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले में अवैध रूप से कब्ज का खेल काफी लंबे समय से जोरों से चल रहा है जहां अवैध कब्जाधारियों की नजर बनी हुई है कुछ दिनों पहले मानिकपुर चौकी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग काट कर बेचा गया था जहां स्टांप में लिखा पढ़ी कर लोगों को औने पौने दामों में लोगों को जमीन दलालों के द्वारा बेचा गया जहां कलेक्टर से शिकायत के बाद तहसीलदार के टीम मौके पर पहुंचे जांच की और अवैध कब्जा को हटाया वहीं कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किया गया था।
विज्ञापन
अब फिर से शहर के मध्य वार्ड नंबर 32 रिसदी में नगर निगम की कीमती जमीन पर रातों-रात अवैध कब्जा धारी ने पहले सामने दुकान बनाया फिर पीछे मकान बनाएं काफी लंबे चौड़े जमीन की कब्जा कर काबिज मकान मालिक को नगर निगम ने कुछ दिनों पहले नोटिस जारी किया था जहां उसके बावजूद भी अपने हरकतों से बात नहीं आने पर नगर निगम में तहसीलदार की उपस्थिति में तोड़ने की कार्यवाही की इस कार्यवाही के दौरान हड़कप मच गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि राधे यादव नामक व्यक्ति ने रिसदी चौक के पास कब्जा किया था जिन्हें पहले चेतावनी दी गई थी लेकिन उसके बाद भी वह नहीं माने और पक्का दीवार खड़ी कर मकान बनाना शुरू कर दिया जहां नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंचे इस दौरान उनके द्वारा विरोध जरूर किया गया लेकिन नगर निगम की टीम ने तहसीलदार की उपस्थिति में यह कार्यवाही पूरी की।
विज्ञापन
नगर निगम से टीम प्रभारी इम्तियाज़ खान अपने टीम के साथ मौके पर रहे। कोरबा तहसीलदार डीएस मंडावी ने बताया कि कब्जे की शिकायत मिली थी जहां नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ यह कार्यवाही की गई।