{"_id":"6875ea761468d0674109fab0","slug":"hotel-operator-beaten-up-for-asking-for-money-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पैसे मांगने पर होटल संचालक की जमकर पिटाई, सिर पर चोट लगने से घायल, 1 KM दूर से पकड़ा एक आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पैसे मांगने पर होटल संचालक की जमकर पिटाई, सिर पर चोट लगने से घायल, 1 KM दूर से पकड़ा एक आरोपी
Tue, 15 Jul 2025 11:13 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:13 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक होटल संचालक को खाना खाने के बाद पैसे मांगने भारी पड़ गए। जहां दो युवकों ने अशोक कुमार जायसवाल पर जानलेवा हमला किया। जायसवाल 70 वर्षीय और एक पैर से अपाहिज हैं।
विज्ञापन
होटल संचालक घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदीबाजार के बस स्टैंड में स्थित सांई भोजनालय के संचालक अशोक कुमार जायसवाल पर दो युवकों ने जानलेवा हमला किया। अशोक कुमार जायसवाल 70 वर्षीय और एक पैर से अपाहिज हैं। हमलावरों ने उन पर चम्मच और लोहे के करछुल से हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
दो युवकों ने अशोक कुमार जायसवाल पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके सिर पर गभीर चोंट आई है। हमलावरों ने होटल में मुर्गा भात खाने के बाद पैसों के विवाद में अशोक कुमार जायसवाल पर हमला किया।
विज्ञापन
घायल होटल संचालक बस स्टैंड हरदीबाजार में सांई भोजनालय के नाम से होटल का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि एक पैर से अपाहिज है। दो युवक उतरदा रेलबडरी निवासी संजय कश्यप और नेवसा ओझापारा निवासी राजेंद्र पोर्ते होटल में खाना खाने पहुंचे। उन्होंने होटल में 60-60 रुपये का मुर्गा रोटी खाया और पैसा देने के समय 50-50 रुपये हम बोले देंगे,उसके बाद दोनों गंदी-गंदी, गाली-गलौज करने लगे। गाली देने पर मना किया, तब होटल संचालक अशोक कुमार जायसवाल ने कहा ठीक है 50-50 रुपए दे दो बोलकर एक और ग्राहक बैठा था उसे खाना देने लगा। तभी एक युवक खाना निकालने वाले चम्मच उठाकर पीछे से सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बांकी ग्राहक किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया। मेरी पत्नी कृष्णा जायसवाल भी थी जो बीच बचाव करती रही थी। लहूलुहान हालत में शोरगुल होने पर आस-पास से लोग दौड़े आए। दोनों लोग धमकी देकर फरार हो गए। बोलते हुए भागे, दोनों को भागते देख उसका पीछा कर उनमें से एक युवक को 1 किमी दूर कॉलेज चौक के पास पकड़ कर थाना ले आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों पर बीएनएस 2023 के तहत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस ने अशोक कुमार जायसवाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।