{"_id":"6a0c797355c995600d06e640","slug":"goons-run-riot-15-miscreants-barged-into-house-thrashed-women-and-children-two-injured-attack-due-to-old-rivalry-video-surfaces-korba-news-c-1-1-noi1487-4300609-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: 15 बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं-बच्चों को पीटा, दो घायल; पुरानी रंजिश में किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: 15 बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं-बच्चों को पीटा, दो घायल; पुरानी रंजिश में किया हमला
Tue, 19 May 2026 08:59 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 08:59 PM IST
सार
कोरबा के सीतामढ़ी इलाके में 15 से ज्यादा बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों से मारपीट की। घटना में दो महिलाएं घायल हुई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
korba
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा में कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी इलाके में गुंडों ने दहशत फैला दी है। 15 से अधिक बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर दो महिलाओं, एक बच्चे और युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना में नैना गोस्वामी और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ितों ने कोतवाली थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता नैना गोस्वामी ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने यह हमला किया। मंगलवार को 15-20 की संख्या में गुंडे लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर जबरन घर में प्रवेश किया और नैना, उसकी बहन, बच्चे व जीजा को बेरहमी से पीटा। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर सरेआम बेइज्जत करने की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
मारपीट में नैना गोस्वामी बुरी तरह जख्मी हो गईं। वीडियो में उनके हाथ, पीठ और चेहरे पर पिटाई के गंभीर निशान दिख रहे हैं। किसी तरह जान बचाकर नैना थाने पहुंचीं और आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों की हरकतों से पूरा परिवार दहशत में है। आए दिन धमकियां मिल रही हैं कि पिछली शिकायत वापस ले लो, वरना अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
नैना ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकलवाए हैं। फुटेज में आरोपी घर में घुसते और परिवार के साथ मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं। सभी साक्ष्यों के साथ कोतवाली पुलिस और एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दी गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गुंडा तत्व इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए महिलाओं को निशाना बना रहे हैं।
पीड़ितों ने कहा कि सरकार सुशासन तिहार के तहत त्वरित न्याय का दावा कर रही है। ऐसे में महिला वर्ग पर हो रहे अत्याचार को पुलिस कितनी गंभीरता से लेती है, यह देखने वाली बात होगी। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 15 आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।