फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former SECL Gevra GM Dies in Tragic Road Accident; Wave of Mourning in SEC

Korba News: सड़क हादसे में SECL गेवरा के पूर्व जीएम का निधन, घटना से शोक की लहर

Fri, 08 May 2026 11:40 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 11:40 AM IST
सार

गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में हुआ निधन। इलाके में शोक की लहर।

विज्ञापन
Former SECL Gevra GM Dies in Tragic Road Accident; Wave of Mourning in SEC
korba

विस्तार

कोरबा SECL गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक एवं हाल ही में निर्देशक तकनीकी (DT) पद पर पदोन्नत हुए अरुण कुमार त्यागी का गुरुवार देर रात सड़क हादसे में निधन हो गया। वे सिंगरौली में नई पदस्थापना जॉइन करने के लिए गेवरा से रवाना हुए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, त्यागी रात करीब 12 बजे अपनी इनोवा कार से गेवरा से निकले थे। कोरबा-चोटिया मार्ग पर चोटिया के पास उनकी कार की एक पार्सल वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही SECL के अधिकारी, कर्मचारी और शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। अरुण कुमार त्यागी के निधन की खबर से कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें कुशल प्रशासक और सौम्य व्यक्तित्व का अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि दी। CMD समेत अन्य अधिकारियों ने घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्यागी के निधन से SECL परिवार ने एक अनुभवी और समर्पित अधिकारी खो दिया है। वे लंबे समय तक गेवरा क्षेत्र में GM के पद पर कार्यरत रहे थे। हाल ही में उन्हें DT पद पर पदोन्नत किया गया था और वे सिंगरौली में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे थे।

वहीं इस हादसे के बाद कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने शोक व्यक्त करते हुए इस घटना को बेहद दुखद बताता है और उसने सोशल मीडिया पर भी इसे व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed