फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Forest department team attacked two employees including deputy ranger beaten up the team had gone to survey t

कोरबा: वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी रेंजर समेत दो कर्मियों से मारपीट,जमीन सर्वे करने गई हुई थी टीम

Wed, 13 Aug 2025 07:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 13 Aug 2025 07:38 PM IST
सार

कोरबा में बुधवार को कोरबा के एक गांव आछिमार में वन विभाग की टीम नर्सरी के लिए सर्वे करने पहुंची वन विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में डिप्टी रेंजर और एक महिला वन कर्मी को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Forest department team attacked two employees including deputy ranger beaten up the team had gone to survey t
आरोपी पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में बुधवार को कोरबा के एक गांव आछिमार में वन विभाग की टीम नर्सरी के लिए सर्वे करने पहुंची वन विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में डिप्टी रेंजर और एक महिला वन कर्मी को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि एक पिता-पुत्र ने डिप्टी रेंजर से मारपीट की और महिला वन कर्मी को दौड़ाया। इस घटना के बाद वन कर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम बुधवार को कोरबा में नर्सरी के लिए जमीन का सर्वे करने पहुंची थी। टीम में डिप्टी रेंजर प्रमोद कुमार निर्गुण और महिला वन कर्मी उर्मिला मार्को भी शामिल थीं। जब टीम अपना काम कर रही थी, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। एक पिता और उसके बेटे ने डिप्टी रेंजर प्रमोद कुमार निर्गुण के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उनके हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। वहीं, महिला वन कर्मी उर्मिला मार्को को भी आरोपियों ने दौड़ाया, जिसके बाद उन्हें भी भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन


जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय मौके पर एसईसीएल की टीम भी मौजूद थी। हालांकि, आरोपियों के आगे किसी की भी हिम्मत नहीं हुई और वे इस पूरी घटना को देखते रहे। बताया जा रहा है कि इस घटना का मास्टरमाइंड शहर में रहने वाला एक सरदार है। हैरानी की बात यह है कि वन कर्मियों पर हमला करने के बाद, आरोपी खुद ही थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। इस पूरे घटनाक्रम से वन विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा रेंजर मृत्युंजय शर्मा ने बताया की मारपीट करने वाले पिता पुत्र उस जमीन को अपना बता कर इससे पहले भी विवाद कर चुके हैं इसकी शिकायत पुलिस से की जा चुकी है फिर से इस बार टीम सर्वे के ली गई हुई थी जहां पिता पुत्र के द्वारा वन कर्मियों के साथ मारपीट और हमला किया गया डिप्टी डेंजर को चोंट आई हैं इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। बताया जा रहा है की जमीन वन पर क्षेत्र में आता है जहां इसे लेकर विवाद करने वाले पिता पुत्र को हिदायत दी जा चुकी है।


परिक्षेत्र अधिकारी ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि वे रामपुर सिविल लाइन थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं और उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को शिकायत मिल गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed