फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Fight over leave in Kalinga Corporation Deco Company in Korba

Korba News: छुट्टी विवाद में केसीसी कंपनी के साइट ऑफिस में मारपीट, प्रोजेक्ट मैनेजर पर हमला; केस दर्ज

Tue, 30 Dec 2025 10:05 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: राहुल तिवारी Updated Tue, 30 Dec 2025 10:05 PM IST
सार

कोरबा के गेवरा-दीपका में केसीसी कंपनी के साइट ऑफिस में छुट्टी को लेकर विवाद हो गया। कर्मचारियों ने प्रोजेक्ट मैनेजर पर हमला कर दिया। शिकायत और सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Fight over leave in Kalinga Corporation Deco Company in Korba
कंपनी में छुट्टी को लेकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में मंगलवार को गेवरा-दीपका क्षेत्र में कलिंगा कॉरपोरेशन डेको कंपनी से जुड़ा मामला सामने आया है। एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में ओबी खनन का ठेका मिलने के बाद कंपनी को सुचारू संचालन के लिए माइंस क्षेत्र में साइट ऑफिस दिया गया है। इसी कार्यालय में मजदूरों की छुट्टी को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंपनी के जीएम और प्रोजेक्ट इंचार्ज महेश कुमार तथा कर्मचारियों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि कुछ नियोजित कर्मचारियों ने प्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दीपका पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। केसीसी कंपनी के एल एंड आर हेड विकास दुबे ने बताया कि छुट्टी के मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जिसे कुछ लोगों ने अनावश्यक रूप से बढ़ा दिया। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर पर हमला किया गया और उन पर मिट्टी का गमला भी फेंका गया। घटना में कार्यालय की खिड़की टूटने की भी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मजदूरों का कहना है कि दीपका में छत्तीसगढ़ी संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें कुछ मजदूर छुट्टी लेकर शामिल हुए थे। लौटने के बाद उनकी हाजिरी काटे जाने से विवाद बढ़ गया। मजदूरों ने प्रोजेक्ट मैनेजर के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed