Korba: सड़क हादसे में पिता की दर्दनाक मौत, बच्चे हुए घायल, एडमिशन कराकर घर लौटते समय हुआ हादसा
कोरबा में बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में पिता की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए इस घटना का बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में पिता की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए इस घटना का बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।
मामला करतला थाना अंतर्गत पसरखेत मुख्य मार्ग का है जहां कोलगा निवासी मृतक 38 वर्षीय राज तिर्की अपने बड़े बेटे 10 वर्षीय अनूप तिर्की और 7 साल का आलोक तिर्की तीनों बाइक में सवार होकर अपने गृहग्राम से लगभग 5 किलोमीटर दूर पसरखेत गांव गए हुए थे जहां से वापस लौटते समय पसरखेत मुख्य मार्ग सड़क हादसे में बाइक चला रहे राज तिर्की की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं उसके दोनों बेटे घायल हो गए।
मृतक के बड़े बेटे अनूप तिर्की ने बताया कि एक कार के पीछे बाइक उनकी चल रही थी इस दौरान सामने से आ रही बाइक ने ओवरटेक करते हुए सीधे ठोकर मार दी और यह हादसा हो गया। उसके पिता की मौत हो गई और वह घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। मृतक राज तिर्की राज मिस्त्री का काम करता था और अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए निजी स्कूल एडमिशन कराने आया हुआ था स्कूल बंद होने के कारण वो वापस लौट रहे थे और ये हादसा हो गया।
मृतक घर का कमाऊ था जो राजमिस्त्री का काम कर के अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा था मृतक के तीन बेटे है अनूप और आलोक के बाद एक एक साल का और बेटा है इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और उनके सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पंचनामा कार्यवाही कि गई।