फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Farmers protest at the paddy procurement center accused the incharge of misbehavior in Korba

Korba: धान खरीदी केंद्र में किसानों का धरना, प्रभारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

Tue, 09 Jan 2024 03:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Jan 2024 03:24 PM IST
सार

कोरबा के ग्राम तिलकेजा स्थित धान खरीदी केंद्र में उस वक्त विवाद की स्थिती निर्मित हो गई जब प्रभारी ने पांच किसानों को यह कहकर चलता कर दिया कि उनका धान अमानक है। बस इसी बात को लेकर किसान आक्रोशित हो गए और केंद्र के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Farmers protest at the paddy procurement center accused the incharge of misbehavior in Korba
धान खरीदी केंद्र में किसानों का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के ग्राम तिलकेजा स्थित धान खरीदी केंद्र में उस वक्त विवाद की स्थिती निर्मित हो गई जब प्रभारी ने पांच किसानों को यह कहकर चलता कर दिया कि उनका धान अमानक है। बस इसी बात को लेकर किसान आक्रोशित हो गए और केंद्र के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। किसानों ने प्रभारी पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में जब हमने प्रभारी से बात की तब उन्होंने अपने उपर लगे आरोप को सिरे से नकार दिया।

विज्ञापन

 

धान खरीदी केंद्र में एक किसान ने फड़ प्रभारी पर केंद्र में घुसने नहीं देने का आरोप भी लगाया। किसान ने बताया कि जब वह अपना धान लेकर भीतर घुसा तब गेट बंद कर दिया गया और उसके साथ धक्का-मुक्की की गई जिससे वह जमीन पर गिर गया जिससे उसके हाथ के अंगूठे में चोट भी लगा है।

विज्ञापन

 

किसान शंकर दयाल शर्मा ने बताया कि धान का टोकन काटने के बाद बेचने के लिए आया हुआ था इसके बाद गेट खुलने के बाद जैसे ही अंदर गया उसके साथ  प्रभारी के द्वारा दूर्व्यवहार किया गया जब इसका विरोध किया गया तब उसने धन लेने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसानों के प्रदर्शन से विवाद की स्थिती निर्मित हो गई लिहाजा पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए लोगों को समझाया गया जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ। काफी समझाने के बाद विवाद समाप्त हुआ और किसानों ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed