फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Elephants created havoc a herd of 50 to 55 elephants was roaming around in Korba

Korba: हाथियों ने मचाया तांडव, 50 से 55 हाथियों का झुंड कर रहा विचरण, पांच मवेशियों को उतारा मौत के घाट

Mon, 02 Dec 2024 01:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Dec 2024 01:20 PM IST
सार

कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में एक बार फिर से हाथियों की वापसी हो गई है,जिससे ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है।

विज्ञापन
Elephants created havoc a herd of 50 to 55 elephants was roaming around in Korba
हाथियों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में एक बार फिर से हाथियों की वापसी हो गई है,जिससे ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। सिर्री पंचायत से सटे जंगल में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों के दल ने डेरा डाल रखा है और जमकर उत्पात मचा रहा है। हाथियों ने जहां पांच मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया वहीं किसानों की धान की फसल और बाड़ियों में लगी सब्जियों को भी रौंद दिया।

विज्ञापन



जंगली हाथियों के कारण कोरबा के वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। हाथियों की आमदगी के कारण ग्रामीण दहशत के साए में जीने को मजबूर है। एक महिने के बाद कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में हाथियों की वापसी ने वन विभाग के साथ ही ग्रामीणों को सकते में डाल दिया है। सिर्री पंचायत से सटे जंगल में पिछले दो दिनों से हाथियों का दल डेरा डाल रखा है। बीती रात हाथियों ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने बहारपारा निवासी गोविंद सिंह के पांच मवेशियों का मार दिया। इतना ही नहीं खेतों में लगी धान की फसल को चौपट करने के साथ ही बाड़ी में लगी सब्जियों को भी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के उत्पात में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। आपको बता दें,कि इस ईलाके में करीब 55 हाथियों का दल विचरण कर रहा है जिससे ग्रामीण काफी दहशत में है,लेकिन वन विभाग हाथियों को खदेड़ने को लेकर किसी करत का ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन


वहीं वन विभाग को भी इस घटना की जानकारी दी गई जहां हाथियों पर नजर रखी हुई है और ग्रामीणों को हाथियों के पास जाने से मन कर रहे हैं वहीं आसपास हाथी प्रभावित गांवों में मुनादी कराई जा रही है। इसके अलावा किसानों के जो फसल,मकान नुकसान हुए है और मवेशी की मौत हुई है उसका प्रकरण बनाकर आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed