फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   dukan me lgi aadhi raat aag dhoo dhoo kr jalne lga

Korba News: दुकान में आधी रात लगी आग, धू-धू कर जल गया सामान, मचा हड़कंप, लाखों के नुकसान की आशंका

Mon, 02 Feb 2026 10:15 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
dukan me lgi aadhi raat aag dhoo dhoo kr jalne lga
korba

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। रविशंकर स्थित बस स्टॉप के पास संचालित मून बिरयानी सेंटर में देर रात करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़े अनहोनी को टाल दिया गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि स्थानीय निवासी रवि, आजो जॉन्स, मनोज थॉमस सहित कई अन्य लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच, दुकान संचालक नीरा सिंह को घटना की जानकारी दी गई, जो तुरंत मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया गया। दमकल टीम के पहुंचने तक, स्थानीय लोगों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। गनीमत रही कि दुकान के अंदर रखे तीन भरे हुए गैस सिलेंडर को स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे कॉलोनी में एक बड़ा विस्फोट होने का खतरा टल गया। पार्षद अब्दुल रहमान के अनुसार, आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मानिकपुर पुलिस भी घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच गई। दुकान के ठीक बगल में एक ट्रांसफार्मर था, स्थानीय लोगों ने बिजली की आपूर्ति बंद करके किसी भी बड़े खतरे को टाल दिया। इस आगजनी की घटना में दुकान के अंदर रखा फ्रिज सहित अन्य सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, जिससे दुकान मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed