{"_id":"690da52a835cd3c42d07dc78","slug":"drunk-driver-of-mahatari-102-parked-the-vehicle-in-the-middle-of-the-road-and-fell-asleep-in-korba-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: शराब के नशे में धुत महतारी 102 का चालक, बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सोया, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: शराब के नशे में धुत महतारी 102 का चालक, बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सोया, बुलानी पड़ी पुलिस
Fri, 07 Nov 2025 01:22 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:22 PM IST
सार
कोरबा में महिला महतारी एक्सप्रेस 102 का ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था और बीच रोड में गाड़ी खड़ी कर सो गया। ड्राइवर को कुछ लोगों ने उठाकर गाड़ी को साइड में खड़ा कराया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
नशे में धुत एंबुलेंस का चालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा में महिला महतारी एक्सप्रेस 102 का ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था और बीच रोड में गाड़ी खड़ी कर सो गया। ड्राइवर को कुछ लोगों ने उठाकर गाड़ी को साइड में खड़ा कराया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। ड्राइवर ने बताया कि उसने हरदी बाजार से शराब पी थी और उसे नशा अधिक होने के कारण वह गाड़ी पर ही सो रहा था जहां इसकी सूचना राहगीरों ने बीएमओ और संबंधित थाना को भी फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हरदी बाजार से बलौदा जाने वाली रोड के ग्राम मुडापार में बीच रोड में 102 का चालक जिसका नाम भुवन प्रसाद बताया जा रहा है।बीच रोड पर गाड़ी खड़ा कर सो रहा था जो डिलीवरी केस लेने के लिए कोरबी(धतुरा) के लिए निकला हुआ था लेकिन नशा अधिक होने के कारण वह गाड़ी पर ही सोना सही समझा।
विज्ञापन
राहगीरों की नजर पड़ने पर उसने शराबी चालक को गाड़ी सड़क किनारे करने को कहा लेकिन नशा अधिक होने के कारण गाड़ी इधर से उधर सड़क पर लहरा रहा था जिससे लोगों को लगा कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है इसलिए सड़क से लगे मैदान पर गाड़ी को लेकर गए और खड़ा कर इसकी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारी और संबंधित थाना हरदी बाजार पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
कोरबी निवासी विश्वनाथ प्रसाद साहू ने बताया कि दीपका किसी काम से गया हुआ था वापस लौटने पर उसकी नजर बीच सड़क पर खड़ी 102 महतारी वाहन पर पड़ी उसे लगा की गाड़ी खराब हो गया होगा उसे किसी तरह किनारे करना ही सही है और चालक के पास उसकी मदद के लिए गया इस दौरान गाड़ी के ड्राइवर सीट पर नशे में सो रहा था देखते ही देखते लोगों की भीड़ करते हुए और उसे जगाने का प्रयास किया गया काफी मशक्कत के बाद हो गाड़ी से नीचे उतरा लेकिन चलने की हालत में नहीं था उससे पूछे जाने पर जानकारी मिली कि वह पाली से आ रहा था और हरदी बाजार मैं शराब पीकर मैरिज लेने के लिए निकला हुआ था।
विश्वनाथ प्रसाद साहू ने बताया कि चालक की हालत को देखते हुए पाली क्षेत्र के बीएमओ अनिल शराब को फोन कर इसकी जानकारी दी गई वहीं पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। स्थानीय लोगों की माने तो चालक कई लोगों को अपनी चपेट में लेते-लेते बाल बाल बच्चा है तब जाकर बीच सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सो गया।
हमने इस संबंध में 102 के जिला डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सूरज पांडे से फोन कर जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया इससे आप समझ सकते हैं कि वह अपने चालकों और लोगों के प्रति कितने गंभीर हैं।