फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Diesel theft is not stopping from SECL mines in Korba

Korba: लाख कोशिशों के बाद भी SECL की खदानों से नहीं रुक रही चोरी, पीली बत्ती लगी कार से 15 जरीकेन डीजल बरामद

Fri, 25 Aug 2023 02:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Aug 2023 02:00 PM IST
सार

डीजल चोरी के मामले में पकड़ा गया वाहन किसका है इस बात का पता नहीं चल सका है। चोरी के इस मामले में हरदीबाजार के किसी कपड़ा व्यवसायी और बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। 

विज्ञापन
Diesel theft is not stopping from SECL mines in Korba
पीली बत्ती लगी कार से 15 जरीकेन डीजल बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में लाख कोशिशों के बाद भी एसईसीएल की खदानों से डीजल की चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। खदानों की सुरक्षा के नाम पर पैसे को पानी की तरह बहाने के बाद भी कोयला और डीजल की चोरी बदस्तूर जारी है। ऐसे ही एक मामले में दीपका खदान से डीजल की चोरी कर भाग रहे एक कैंपर वाहन को सीआईएसएसफ के जवानों ने पकड़ा है जिसमें चोरी का 15 जेरीकेन डीजल मौजूद था। खास बात यह है कि चोरी के मामले में जिस वाहन को पकड़ गया है उसमें पीली बत्ती लगी हुई है। अग्रिम कार्रवाई के लिए मामला पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


कोरबा में संचालित एसईसीएल की विभिन्न खदानों से डीजल की चोरी जारी है। चोर संगठित होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसे ही एक मामले में दीपका खदान से डीजल की चोरी कर भाग रहे पीली बत्ती से लैस कैंपर वाहन को सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ा है जिसमें 15 जेरीकैन चोरी का डीजल मौजूद था,हालांकि चोर मौके से भागने में सफल हो गए। 

विज्ञापन

 

डीजल चोरी के मामले में पकड़ा गया वाहन किसका है इस बात का पता नहीं चल सका है। चोरी के इस मामले में हरदीबाजार के किसी कपड़ा व्यवसायी और बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। बहरहाल अग्रिम कार्रवाई के लिए चोरी के वाहन को दीपका पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed