फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Dengue patient dies doctor said such a thing that family members created ruckus in Korba

Korba: डेंगू पीड़ित मरीज की मौत, डॉक्टर ने कह दी ऐसी बात की परिजनों ने जमकर किया हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 22 Aug 2024 08:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 22 Aug 2024 08:00 PM IST
सार

कोरबा के मेडिकल कॉलज जिला अस्पताल में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला की हंगामा करने की वजह उसके पति की मौत हो जाना था। डेंगू से महिला का पति अस्पताल में पिछले तीन दिनों से दाखिल था।

विज्ञापन
Dengue patient dies doctor said such a thing that family members created ruckus in Korba
परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के मेडिकल कॉलज जिला अस्पताल में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला की हंगामा करने की वजह उसके पति की मौत हो जाना था। डेंगू से महिला का पति अस्पताल में पिछले तीन दिनों से दाखिल था। महिला के पति ने जब बातचीत करना बंद कर दिया, तब वो चिकित्सक के पास पहुंची तब चिकित्सक ने कह,दिया,कि डेंगू से पीड़ित मरीज नहीं बच पाते,बस इसी बात को लेकर महिला बिफर गई और हंगामा करने लगी।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में हंगामा कर रही इस महिला का नाम मीना कुर्रे। ग्राम पोड़ी खुर्द निवासी महिला का पति दिनेश कुर्रे डेंगू से पीड़ित था,और पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती था। दिनेश जब बात चीत नहीं कर रहा था,तब महिला चिकित्सक के पास पहुंची और पति का ईलाज करने को कहा,तब उन्होंने महिला को कहा,कि डेंगू से पीड़ित मरीज नहीं बच पाते इसलिए उन्हें अस्पताल नहीं लाना चाहिए,जिसके बाद महिला बिफर गई और हंगामा करने लगी,जिसके कुछ देर बाद उसके पति ने दम तोड़ दिया। महिला का आरोप है,कि अस्पताल में उसके पति का उपचार सही ढंग से नहीं हुआ,जिससे उसकी जान चली गई। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर आईसीयू में मरीज के परिजन के द्वारा हंगामा मचाने की सूचना मिली थी जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई महिला के परिजन के द्वारा डॉक्टर के ऊपर आरोप लगाया गया है जहां उन्हें समझाइए दी गई। फिलहाल अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है और लाश पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed