{"_id":"6764f3eb2265ed956c0e6eec","slug":"dead-body-of-youth-found-in-suspicious-condition-in-korba-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: शौच करने निकले युवक की आधी रात में मिली लाश, तीन बच्चों और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: शौच करने निकले युवक की आधी रात में मिली लाश, तीन बच्चों और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल
Fri, 20 Dec 2024 10:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:04 AM IST
सार
कोरबा रजगामार चौकी थाना अंतर्गत चाकामार गांव में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा रजगामार चौकी थाना अंतर्गत चाकामार गांव में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय विनोद कुमार चाकामार गांव का रहने वाला था, जो आसपास गांव में राशन सामान बेच कर अपना और अपने पत्नी और तीन बच्चों का भरण पोषण करते आ रहा था। गुरुवार की रात 10 बजे वो घर पर खाना खाने के बाद गांव से लगे तालाब में शौच करने के नाम से घर से निकला। काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद उसकी पत्नी और बच्चे उसे ढूंढने के लिए निकले। इस दौरान देर रात उसकी लाश गांव के पास टिकरा मैदान में सन्दिग्ध हालत में मिली। जिसके बाद पत्नी और बच्चे चीखपुकार मचाने लगे, आवाज सुनकर आसपास ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन