फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Dead body of SECL employee's wife found hanging

Korba: फंदे पर लटकती मिली एसईसीएल कर्मी की पत्नी की लाश, मौके से सुसाइड नोट हुआ बरामद

Fri, 01 Sep 2023 03:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Sep 2023 03:21 PM IST
सार

कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में एसईसीएल कर्मी की पत्नी की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Dead body of SECL employee's wife found hanging
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में एसईसीएल कर्मी की पत्नी की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


कुसमुंडा थाना अंतर्गत आदर्श नगर कॉलोनी में एसईसीएल कर्मी नंदकिशोर रहता है। नंदकिशोर छह माह पूर्व ही एसईसीएल के भटगांव एरिया से स्थानांतरित होकर कुसमुंडा आए हैं। वह कुसमुंडा खदान में वेल्डर के रूप में नियोजित हैं। उनकी पत्नी 44 वर्षीय लक्ष्मी श्रीवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घटना के दौरान मृतिका घर पर अकेली थी। महिला ने किस कारण आत्मघाती कदम उठाया है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन मौके से एक सुसाइड नोट बरामद होने की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई है। जिसमें मृतिका ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को माना है। परिवार के किसी भी सदस्य को मौत के लिए जिम्मेदार न मानने की बात लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed