फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Dead body of a youth missing for five days found in the bushes in Korba

Korba: झाड़ियों में मिली पांच दिन से लापता युवक की लाश, कुत्तों ने नोच डाला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 29 Oct 2023 03:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 29 Oct 2023 03:01 PM IST
सार

कोरबा के हरदी बाजार थाना अंतर्गत धतूरा गांव में घर से पांच दिन पहले लापता हुए युवक की लाश झाड़ियां के बीच पड़ी मिली। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Dead body of a youth missing for five days found in the bushes in Korba
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के हरदी बाजार थाना अंतर्गत धतूरा गांव में घर से पांच दिन पहले लापता हुए युवक की लाश झाड़ियां के बीच पड़ी मिली। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। हरदीबाजार थाना पुलिस मामले को संदिग्ध मान साइबर सेल और पुलिस की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


हरदी बाजार थानांतर्गत ग्राम धतूरा में दिनेश कौशिक निवास करता था। वह पांच दिन पहले घर से निकला, इसके बाद नहीं लौटा।  परिजन उसकी खोजबीन में लगे  थे। इस बीच रविवार की सुबह उसकी लाश गांव के जंगल में मिली । सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय टीम सहित मौके पर पहुंचे। मामले से आला अफसरों को अवगत कराया। साथ ही डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक एक्सपर्ट को सूचना दी गई।

विज्ञापन


पुलिस को निरीक्षण के दौरान मृतक के मोबाइल व अन्य सामान हाथ लगें हैं। हरदी बाजार थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्जकर परिजनों ने कराया था जिसके बाद से पुलिस और परिजन खोजबीन कर रहे थे। सुबह लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और  लाश को देखकर परिजनों को सूचना दी गई। जहां मामले को संदिग्ध मान पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed