फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   cub of leopard-like animal saw near Chakabuda forest

तेंदुए का शावक या फेलिस चाउस: वन विभाग की टीम पहुंची ड्रोन कैमरा के साथ, ग्रामीणों में मची दहशत

Mon, 23 Jun 2025 09:06 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 09:06 AM IST
सार

चाकाबूड़ा जंगल के पास तेंदूआ जैसे जानवर का शावक देखे जाने से हड़कंप मच गया है। जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। टीम ड्रोन कैमरा के साथ पूरे इलाके में निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
cub of leopard-like animal saw near Chakabuda forest
शावक देखे जाने से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के कटघोरा तहसील अंतर्गत चाकाबूड़ा जंगल के पास एक तेंदुआ का शावक जैसे जानवर देखे जाने की सूचना पर हड़कप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ ने इस जानवर को देखा और तुरंत फॉरेस्ट विभाग को सूचित किया। डिप्टी रेंजर संतोष रात्रे अपने टीम के साथ तत्काल मौके पर विभाग की टीम ड्रोन कैमरे के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, यह कौन से जानवर का बच्चा हो सकता है। इसका पता लगाया जा रहा है। लेकिन ड्रोन कैमरे की वीडियो क्लिप से ही स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन


इस संबंध में कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि जानवर देखे जाने की सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया। जहां ड्रोन कैमरा लगाया जा रहा है और क्या जानवर है वह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। नजर रखी जा रही है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने इस वीडियो को बनाया है।
विज्ञापन


कोरबा जिले में पहले भी शेर और हाथियों की दस्तक की खबरें आई हैं। चैतुरगढ़ के जंगल में शेर की मौजूदगी की पुष्टि वन विभाग ने की थी, जहां उन्होंने एक ग्रामीण के बैल को अपना शिकार बनाया था। इसके अलावा, पाली मुख्यालय के आसपास जंगलों में 9 हाथियों का दल भी देखा गया था, जिसमें दो बच्चे भी शामिल थे। वन विभाग ने इन घटनाओं के मद्देनजर ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पहले भी शेर और हाथियों की दस्तक की खबरें आई हैं। चैतुरगढ़ के जंगल में शेर की मौजूदगी की पुष्टि वन विभाग ने की थी, जहां उन्होंने एक ग्रामीण के बैल को अपना शिकार बनाया था। इसके अलावा, पाली मुख्यालय के आसपास जंगलों में नौ हाथियों का दल भी देखा गया था, जिसमें दो बच्चे भी शामिल थे। वन विभाग ने इन घटनाओं के मद्देनजर ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed