{"_id":"6a881dd15f5e0c50de00c5f8","slug":"congress-leader-tanveer-ahmed-seeks-heavy-vehicle-ban-on-gaurav-path-and-urgent-road-repair-korba-news-c-1-1-noi1487-4634717-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपका गौरव पथ पर जाम और हादसे का खतरा: कांग्रेस नेता ने उठाई आवाज; भारी वाहनों पर रोक और सड़क मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपका गौरव पथ पर जाम और हादसे का खतरा: कांग्रेस नेता ने उठाई आवाज; भारी वाहनों पर रोक और सड़क मरम्मत की मांग
Fri, 21 Aug 2026 05:02 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 05:02 PM IST
सार
दीपका का गौरव पथ इन दिनों बदहाल सड़क, बढ़ते अतिक्रमण और भारी वाहनों के दबाव के कारण परेशानी का सबब बन गया है। सड़क पर लगातार जाम और दुर्घटना के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
गौरव पथ पर भारी वाहनों पर रोक और जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले के दीपका का गौरव पथ इन दिनों बदहाल सड़क, बढ़ते अतिक्रमण और भारी वाहनों के दबाव के कारण परेशानी का सबब बन गया है। सड़क पर लगातार जाम और दुर्घटना के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी, दीपका को ज्ञापन सौंपकर समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है।
तनवीर अहमद के मुताबिक, एसईसीएल द्वारा गौरव पथ पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते सड़क की एक लेन बंद कर दी गई है। ऐसे में कोयला परिवहन में लगे भारी वाहनों के साथ आम लोगों और छोटे वाहनों को भी एक ही लेन से गुजरना पड़ रहा है। इससे दिनभर यातायात का दबाव बना रहता है और दुर्घटना की आशंका लगातार बढ़ रही है।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण गौरव पथ कई जगहों से टूट चुका है। सड़क पर बने गड्ढों से दोपहिया वाहन चालकों, पैदल यात्रियों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। जाम के कारण लोगों का समय भी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
ज्ञापन में मांग की गई है कि ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने तक गौरव पथ पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर वैकल्पिक मार्ग तय किया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर आम लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए। तनवीर अहमद ने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सीधे तौर पर जनता की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर कोरबा, तहसीलदार दीपका और एसईसीएल गेवरा व दीपका क्षेत्र के अधिकारियों को भी भेजी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस जनहित में आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन की होगी।

वाहनों पर रोक और जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग