फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   collective singing of Vande Mataram in Korba awakened the feeling of nationalism and patriotism

वंदे मातरम् के 150 वर्ष: पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ हुआ सामूहिक गायन, कोरबा ने दिया एकता का संदेश

Fri, 07 Nov 2025 09:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Nov 2025 09:17 PM IST
सार

कोरबा में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ सामूहिक गायन आयोजित किया गया। जिसमें मंत्री, विधायक व अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम ने राष्ट्रभक्ति व एकता की भावना जगाते हुए स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति और सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत किया।

विज्ञापन
collective singing of Vande Mataram in Korba awakened the feeling of nationalism and patriotism
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज देशभर में एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री मोदी के इस विशेष संबोधन का सीधा प्रसारण कोरबा जिला कार्यालय के नये सभाकक्ष में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम को एक साथ देखा एवं सुना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक  प्रेमचंद पटेल शामिल हुए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ हमारे राष्ट्र की आत्मा का स्वर है। यह गीत भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के मन में स्वाभिमान, साहस और संघर्ष की ज्योति जगाने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति आदर, सम्मान और भावनात्मक एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर, स्वाधीनता संग्राम और राष्ट्रीय मूल्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन


इस दौरान सभागार में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने एक साथ सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। सामूहिक स्वर में गूँजते ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति और उत्साह की भावना से भर उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्‘ की 150वीं वर्षगांठ केवल एक ऐतिहासिक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता और मातृभूमि के सम्मान का गौरवशाली प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन महान साहित्यकार एवं स्वतंत्रता आंदोलन के प्रेरणास्रोत बंकिम चंद्र चटर्जी ने रचना की सृजना की थी। यह गीत केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि हमारे देश की सांस्कृतिक पहचान, प्रकृति, भूमि, जल, वन और माँ भारती के रूप का काव्यात्मक चित्रण है। विधायक ने यह भी कहा कि जैसा कि माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में उल्लेख किया, ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान असंख्य भारतीयों के भीतर देशभक्ति, साहस और स्वाभिमान का संचार किया। यह गीत आज भी हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद दिलाते हुए एकता और समरसता की भावना को मजबूत करता है। 


भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्‘ स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज़ादी के अमृतकाल तक, हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि यह गीत केवल स्वतंत्रता सेनानियों को ही नहीं, बल्कि आज भी देश के प्रत्येक नागरिक में मातृभूमि के प्रति समर्पण, साहस और गौरव की भावना जगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed