{"_id":"68ff629a35b273d0c805ced8","slug":"cm-sai-paid-tribute-to-former-assembly-deputy-speaker-banwari-lal-participated-in-the-turban-ceremony-in-korba-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: सीएम साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल को दी श्रद्धांजलि, पगड़ी रस्म कार्यक्रम में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: सीएम साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल को दी श्रद्धांजलि, पगड़ी रस्म कार्यक्रम में हुए शामिल
Mon, 27 Oct 2025 05:56 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 27 Oct 2025 05:56 PM IST
सार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
सीएम साय व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बनवारी लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी पुष्पा अग्रवाल और उनके परिवार के लोगों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल का जीवन जनसेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने सदैव कोरबा जिले के विकास और जनता की भलाई के लिए कार्य किया। उनकी सादगी, विनम्रता और सामाजिक संवेदनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव जहां सीएसईबी फुटबॉल मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में विधायक प्रेमचंद पटेल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही उन्होंने आगामी 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ निर्माण को 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। राज्य जयंती उत्सव पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर राज्य के नवनिर्मित विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय अग्रवाल के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, बिहारी लाल अग्रवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन