फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   administration stopped marriage of minor couple in Korba

कोरबा में बाल विवाह पर रोक: 13 साल की लड़की, 15 साल के लड़के की शादी रुकी; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप

Mon, 20 Jul 2026 12:15 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 12:15 PM IST
सार

कोरबा के चिमनीभठा वार्ड-14 में महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस ने 13 वर्षीय लड़की व 15 वर्षीय लड़के का बाल विवाह रुकवा दिया। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और बारात भी पहुंच गई थी। टीम ने परिजनों को कानून की जानकारी देकर जागरूक किया।
 

विज्ञापन
administration stopped marriage of minor couple in Korba
कोरबा में बाल विवाह पर रोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा शहर के चिमनीभठा वार्ड क्रमांक-14 में नाबालिग जोड़े की शादी की सूचना पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम और मानिकपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवा दिया। शादी के लिए घर में मंडप सज चुका था और बारात भी गाजे-बाजे के साथ पहुंच गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वार्ड-14 की एक ही बस्ती में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग लड़की और 15 वर्षीय लड़के की शादी तय की गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी की जिद कर रहे थे। इसी जिद के चलते दोनों पक्षों के परिजनों ने रीति-रिवाज के साथ शादी कराने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


दुल्हन और दूल्हे दोनों के घरों में मंडप सजाया गया था। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बारात भी पहुंच चुकी थी और कार्यक्रम शुरू होने वाला था। शादी की भनक लगते ही किसी ने इसकी सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम और मानिकपुर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। टीम को देखकर घर में हड़कंप मच गया। मेहमान और परिजन घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दोनों पक्षों को बाल विवाह कानून और उसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया। टीम ने जागरूक करते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के की शादी करना कानूनी अपराध है।


हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े आयोजन की जानकारी वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका तक को नहीं थी। इस पर विभाग ने नाराजगी जताते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

korba

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed