फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Child drowned in river while taking bath with friends in Korba

नदी में बह गया बच्चा: तीन साथियों के साथ मैना पकड़ने गया था दीपक, दोस्तों ने चॉकलेट खाई फिर बताया सच

Sun, 16 Jul 2023 07:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Jul 2023 07:14 PM IST
सार

कोरबा में 11 साल का बच्चा नदी में बह गया। वह अपने तीन दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था। वहां से चारों फिर मैना पकड़ने के लिए नदी किनारे चले गए। वहां पैर फिसलने से बच्चा नदी में बह गया। 

विज्ञापन
Child drowned in river while taking bath with friends in Korba
नदी में बह गया दीपक। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 11 साल का बच्चा नदी में बह गया। वह अपने तीन दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था। वहां से चारों फिर मैना पकड़ने के लिए नदी किनारे चले गए। वहां पैर फिसलने से बच्चा नदी में बह गया। इसके बाद तीनों दोस्त लौट आए, लेकिन किसी को कुछ नहीं बताया। बच्चे के लापता होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्चों को चॉकलेट खिलाई फिर उन्होंने नदी में डूबने की बात बताई। इसके बाद से नदी में बच्चे की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


तालाब में नहाने गए थे चारों
जानकारी के मुताबिक, बालको थाना क्षेत्र के डुग्गुपारा निवासी राजकुमार विश्वकर्मा का 11 साल का बेटा दीपक अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ शनिवार शाम को घर के पास कैरम खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों ने तालाब में नहाने की योजना बनाई और चारों एक साथ निकल गए। वहां से मैना पकड़ने का तय कर तालाब से नदी किनारे पहुंच गए। चारों ने घर में भी किसी को नहीं बताया। इसके बाद बाकी तीन बच्चे तो घर लौट आए, लेकिन दीपक नहीं आया। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन




तेज बहाव में बहता देख डरकर लौट आए
पुलिस भी दीपक की तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने साथ कैरम खेल रहे बच्चों से पूछा तो वो कभी तालाब में डूबने की बात बताते, कभी कुछ और कहते। इस पर पुलिस ने तीनों को चॉकलेट मंगवाकर दी और सच पूछा। चॉकलेट खाने के बाद तीनों बच्चों ने बताया कि वे नहाने के लिए तालाब नहीं, बल्कि नदी में गए थे। वहां नहाने की तैयारी के दौरान दीपक का पैर फिसला और वह नदी में गिर गया। उसे तेज बहाव में बहता देख तीनों डर गए और घर लौट आए। फिलहाल बच्चे की तलाश पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed