{"_id":"645905e243d7b1c2ae033d55","slug":"chhattisgarh-woman-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-korba-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान: चार टुकड़ों में बंट गया शरीर, सुबह से ही स्टेशन के आसपास घूम रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान: चार टुकड़ों में बंट गया शरीर, सुबह से ही स्टेशन के आसपास घूम रही थी
Mon, 08 May 2023 07:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 08 May 2023 07:53 PM IST
सार
चालक ने उसे आवाज दी, लेकिन महिला ने अनसुना कर दिया और ट्रेन के सामने कूद गई। इसके चलते महिला के शरीर के टुकड़े हो गए। हादसे की जानकारी ट्रेन चालक ने ही स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने दी जान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला ने सोमवार को ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। ट्रेन से कटकर महिला के शरीर के चार टुकड़े हो गए। बताया जा रहा है कि महिला सुबह से ही स्टेशन के आसपास घूम रही थी। उसे कूदने की आशंका को देखते हुए ट्रेन चालक ने आवाज भी दी, लेकिन महिला ने अनसुना कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची रेलवे पुलिस ने स्थानीय उरगा थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद शव की शिनाख्त कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को कोरबा स्टेशन से रवानगी के लिए हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी। ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ी, थोड़ी दूर पर एक महिला आती दिखाई दी। इस पर चालक ने उसे आवाज दी, लेकिन महिला ने अनसुना कर दिया और ट्रेन के सामने कूद गई। इसके चलते महिला के शरीर के टुकड़े हो गए। हादसे की जानकारी ट्रेन चालक ने ही स्टेशन मास्टर को दी। इस पर आरपीएफ की टीम पहुंची। शव के पास मिले परिचय पत्र से महिला की पहचान चिकनी पाली निवासी रामायण बाई (59) के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि रामायण बाई इसी तरह रोज सुबह घर से निकल जाती थी। रामायण बाई ने खुदकुशी क्यों की, इसका कारण पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन