फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   chhattisgarh wildlife; eagle drink water from mug in chhattisgarh korba watch video

ये प्यास है बड़ी: जमीन पर उतरे बाज को वन विभाग के सदस्य ने पिलाया पानी, बातें की, खिलाया खाना...देखिए वीडियो

Sun, 04 Jun 2023 03:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Jun 2023 03:22 PM IST
सार

जितेन्द्र सारथी ने बताया कि इंसान से ज्यादा वफादार जानवर होता हैं। अगर आप उनसे प्रेम करो तो वो खुद ही आप के प्रेम को महसूस कर लेते हैं। हम सबको अपने अन्दर प्रेम, करुणा और दया का भावना रखना चाहिए। जब भी इस तरह के जीव जन्तु दिखे हमारी संस्था या वन विभाग को सूचित करें।

विज्ञापन
chhattisgarh wildlife; eagle drink water from mug in chhattisgarh korba watch video
वन विभाग के सदस्य ने बाज को मग से पिलाया पानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जब भी देश में बाज की बात होती है तो उसकी ऊंची उड़ान और काबलियत का जिक्र जरूर होता है। दुनिया भर में  पक्षियों का राजा कहे जाने वाले बाज का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति बाज को पानी पिला रहा है। वह उससे बातें करता है, फिर खाना खिलाता है। यह वीडियो छत्तीसगढ़ में कोरबा का है। एक दिन पहले बाज कृष्णा नगर में एक युवक के घर में आ गया। उसे उड़ने में परेशानी हो रही थी। इस पर वन विभाग के सदस्य पहुंचे और बाज कर प्यास बुझाने के साथ ही उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। 

विज्ञापन


विज्ञापन

शहर के कृष्णा नगर निवासी दीपक दस महंत के घर एक बाज आ गया। वह उड़ नहीं पा रहा था। इस पर घरवालों ने इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष और वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को दी। अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जितेंद्र सारथी ने बाज का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। डरा सहमा बाज एक जगह पर बैठा रहा। उसको विश्वास लेकर जितेंद्र सारथी बाज से बात करने लगे। एक बार तो लगा कि बाज उनकी भाषा को समझ रहा है। उन्होंने बाज को पानी पिलाया, फिर उसके भोजन की व्यवस्था की। 

chhattisgarh wildlife; eagle drink water from mug in chhattisgarh korba watch video
पानी पीने के बाद वन विभाग के सदस्य की बातें सुनता बाज। - फोटो : संवाद
इन दिनों प्रदेश में गर्मी बहुत पड़ रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि,  वन विभाग के सदस्य जितेंद्र सारथी एक मग में भरे पानी को बाज के पास ले जाते हैं। पहले तो बाज पानी को देखता और फिर पीने लगता है। जब उसे पानी पीने में दिक्कत होती है, तो जितेंद्र सारथी मग को और पास लेकर जाते हैं। वह अपनी चोंच से पानी पीता है। इसके बाद उसे अपने हाथ पर बिठाकर खाना खिलाते हैं। बाज भी एक-एक टुकड़े को खाता है। इस पूरे रेस्क्यू अभियान में ऐसा लग रहा था कि बाज उनकी सारी बातों को समझ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed