फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   chatraa se chhedchhad

कोरबा: स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sat, 17 Jan 2026 07:57 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 17 Jan 2026 07:57 PM IST
सार

कोरबा में दर्री थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति ने स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
chatraa se chhedchhad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में दर्री थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति ने स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। घटना सीएसईबी कॉलोनी के पास शाम करीब चार बजे हुई, जब आरोपी विक्की श्रीवास ने छात्रा को रोककर समय पूछने के बहाने उसके साथ अभद्रता की और गलत नियत से गाल पर कई बार चूमा। छात्रा ने खतरा भांपकर हल्ला मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी विक्की श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद थाना दर्री में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की गई और जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही दर्री थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से लिखित शिकायत प्राप्त की, जिसमें बताया गया कि कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे रोका और छेड़छाड़ की। छात्रा के चिल्लाने पर वह घर की ओर भाग आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को जेल भेजा गया
कोरबा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि दर्री थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी विक्की श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed