फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Boyfriend and his friends allegedly a young woman case registered against five people in Korba

कोरबा: बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ किया युवती से दुष्कर्म, 112 चालक सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज, दो गिरफ्तार

Sat, 10 Jan 2026 05:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 10 Jan 2026 05:00 PM IST
सार

कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती को उसके बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म का शिकार बनाया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Boyfriend and his friends allegedly a young woman case registered against five people in Korba
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती को उसके बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म का शिकार बनाया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


घटना बाकी मोंगरा थाना क्षेत्र के एसईसीएल गजरा कॉलोनी में हुई। 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बॉयफ्रेंड, 21 वर्षीय तरुण श्रीवास, उसे फोन और मैसेज कर बुलाया। इसके बाद वह उसे गाड़ी में बैठाकर गजरा कॉलोनी ले गया। वहां शराब पीने के बाद तरुण ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तरुण के चार अन्य दोस्त भी मौके पर पहुंच गए, जिनमें 112 का चालक भगवान साहू भी शामिल था। अन्य दो आरोपी गणपत दास और दो नकाबपोश थे। आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह युवती वहां से बच निकली और आपबीती सुनाते हुए पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवती एक बर्तन दुकान में काम करती है और वहीं उसकी दोस्ती तरुण श्रीवास से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि 8 और 9 तारीख की दरमियानी रात युवती ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में तरुण श्रीवास और भुवन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed