फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Body floating in canal sparks panic and police probe ongoing

हत्या या आत्महत्या; नहर में दिखा उतराता हुआ शव, शिनाख्त अभी नहीं; कोरबा पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 30 Mar 2026 08:13 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 08:13 PM IST
सार

कोरबा में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। शव देखते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
Body floating in canal sparks panic and police probe ongoing
नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार शाम राताखार इलाके में जोड़ा पुल के नीचे नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की स्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। क्षेत्र में हत्या और दुर्घटना जैसी कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बहते हुए शव को रोकने और पकड़ने की भी कोशिश की थी। पानी का बहाव काफी तेज था, जिससे उन्हें कठिनाई हुई। राताखार जोड़ा पुल के पास नहा रहे कुछ लोगों ने शव को पकड़ा और बाहर निकाला। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गहराई से जांच करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं जिले के थाना चौकियों में इसकी सूचना दी गई है। वॉट्सऐप ग्रुप पर भी इसे वायरल किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पहचान की कोशिशें शुरू कर दी हैं। यह कदम मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है, आत्महत्या या फिर कोई हादसा। शव की संदिग्ध स्थिति के कारण पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed