फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   BJP leader Akshay Garg murder case Four accused arrested including a minor in kobra

BJP नेता अक्षय गर्ग हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल, पुरानी और चुनावी रंजिश को लेकर मर्डर

Wed, 24 Dec 2025 05:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 24 Dec 2025 05:08 PM IST
सार

आख़िरकार कटघोरा के भाजपा नेता अक्षय गर्ग हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस जघन्य हत्याकांड में कुल चार आरोपी शामिल पाए गए हैं।

विज्ञापन
BJP leader Akshay Garg murder case Four accused arrested including a minor in kobra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आख़िरकार कटघोरा के भाजपा नेता अक्षय गर्ग हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस जघन्य हत्याकांड में कुल चार आरोपी शामिल पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता मुस्ताक अहमद है, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार के साथ साथ कुल्हाड़ी और चाकू भी जब्त कर लिए हैं। 

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में हत्या की मुख्य वजह व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा और राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है। इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज़ 8 घंटे के भीतर सुलझा लिया, जो अपने आप में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। आईजी और एसपी के मार्गदर्शन में कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुस्ताक अहमद, विश्वजीत ओगरे, गुलशन दास और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं इस हत्याकांड का खुलासा किया। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बड़ी बेरहमी से अक्षय गर्ग पर 8 से 10 बार प्राणघातक हमला किया था। विश्वजीत ओगरे ने कुल्हाड़ी से वार किया, जबकि मुस्ताक अहमद ने चाकू से हमला किया। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed