फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Bears attacked women returning from farm

Korba: खेत से लौट रही महिलाओं पर भालुओं ने किया हमला, दो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 23 Aug 2023 03:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 23 Aug 2023 03:51 PM IST
सार

इस हमले में दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल होने के बाद घर पहुंची और परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद मदद के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस को मौके पर बुलाया गया और दोनों को पोड़ी-उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Bears attacked women returning from farm
108 संजीवनी एक्सप्रेस में जाती घायल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों के हमले के कारण लोगों के घायल होने का दौर जारी है। भालू, हाथी जैसे जंगली जानवर इन दिनों जिले के वनांचल क्षेत्रों में उत्पात मचा रहे है। जंगली जानवरों के साथ द्वंद में कई ग्रामीण अपनी जान गवा चुके हैं। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है जिसमें तीन मादा भालुओं ने एक साथ दो महिलाओं पर हमला कर दिया जिसमें दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई। इस घटना में दोनों महिलाओं ने भालुओं के साथ लंबे समय तक द्वंद किया इसके बाद भालू जंगल की ओर भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन


कोरबा के वनांचल क्षेत्र पसान के ग्राम कोईलारगडरा में भालू के हमले से दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई हैं। खेत में रोजी मजदूरी कर दोनों महिलाएं देर शाम अपने घर लौट रही थीं। जंगली रास्ता होने के कारण उनका सामना तीन मादा भालुओं से हो गया। भालुओं ने दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया लेकिन दोनों महिलाओं ने साहस का परिचय देते हुए भालुओं के साथ भीड़ गईं।  दोनों ने काफी देर तक भालुओं का सामना किया जिसके बाद भालू मौके से भाग गए। इस हमले में दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल होने के बाद घर पहुंची और परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद मदद के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस को मौके पर बुलाया गया और दोनों को पोड़ी-उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती किया गया जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed