फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Bears attacked two women who had gone to pluck tendu leaves in Korba

Korba: तेंदूपत्ता तोड़ने गई दो महिलाओं पर भालुओं ने किया हमला, दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

Sat, 18 May 2024 01:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 18 May 2024 01:01 PM IST
सार

कोरबा जिले के बालको वन परिक्षेत्र के टापरा गांव के शैगोंन जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई दो महिलाओं पर दो भालुओं ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
Bears attacked two women who had gone to pluck tendu leaves in Korba
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के बालको वन परिक्षेत्र के टापरा गांव के शैगोंन जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई दो महिलाओं पर दो भालुओं ने हमला कर दिया। घायल 50 वर्षीय फूलकुंवर और घायल 55 वर्षीय चंद्रमति दोनों बालको वन परिक्षेत्र के टापरा गांव की रहने वाली हैं। दोनों रिश्ते में मितानिन होते हैं और सुबह 9:00 बजे लगभग एक साथ तेंदूपत्ता तोड़ने गांव से लगे जंगल में गए हुए थे। तेंदूपत्ता तोड़ते समय अचानक भालुओं ने हमला कर दिया।  

विज्ञापन

 

घायल फुलकुंवर खून से लतपथ किसी तरह घर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी इसके बाद घायल पड़ी महिला को घर लेकर आए और इसकी सूचना 112 और वन विभाग को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे घायलों को वन कर्मियों के द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन

 

बालको वनपरी क्षेत्र के टापरा वित्त प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं घटना स्थल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी लिए वहीं गालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका बयान दर्ज कर उन्हें वन विभाग से मिलने वाली सहायता राशि ₹500 प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed