फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Axis Bank manager and cashier arrested embezzled Rs 80 lakh both sent to jail in Korba

कोरबा: एक्सिस बैंक का मैनेजर और कैशियर गिरफ्तार, 80 लाख रूपये का किया गबन, दोनों भेजे गये जेल

Fri, 08 Aug 2025 05:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 08 Aug 2025 05:11 PM IST
सार

कोरबा नगर पालिक निगम को कैश मैनेजमेंट सर्विसेज (CMS) के माध्यम से राजस्व का नुकसान पहुंचाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आशीर्वाद प्रियांशु 29 वर्षीय  वही 42 वर्षीय अरूण मिश्रा को इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
Axis Bank manager and cashier arrested embezzled Rs 80 lakh both sent to jail in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा नगर पालिक निगम को कैश मैनेजमेंट सर्विसेज (CMS) के माध्यम से राजस्व का नुकसान पहुंचाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आशीर्वाद प्रियांशु 29 वर्षीय  वही 42 वर्षीय अरूण मिश्रा को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। आरोपियों ने एक्सिस बैंक में निगम की राजस्व राशि का गबन किया।कुल राजस्व राशि ₹91,68,042 थी, जिसमें से केवल ₹12,25,768 जमा हुए। वही 79,42,274 की राशि जमा नहीं हुई थी।

विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब निगम कर्मी पैसा जमा करने के कुछ महाभारत जब डाटा चेक कर रहे थे इस दौरान उनके अकाउंट में पैसा जमा हुआ ही नहीं था तब इसकी शिकायत कुछ मा पहले सिविल लाइन थाना पुलिस में निगम के अधिकारी के द्वारा की गई थी जहां पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। जांच में मामला सामने आया कि एक्सिस बैंक अरुण मिश्रा मैनेजर था वही कैशियर आशीर्वाद था जहां दोनों की मिली भगत सामने आई और पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दोनों की मिली भगत से पैसा जमा नहीं हुआ है जहां पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कैशियर  अरुण मिश्रा मास्टरमाइंड है और उसने पूरा योजना बंद तरीके से फिल्मी स्टाइल में पैसा गबन करने की साजिश रची जहां इसमें आशीर्वाद को उसके द्वारा दबाव बनाया जा रहा था और फिर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस की माने तो इस मामले में अभी और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है जो इस योजना में शामिल है इसके लिए अभी भी जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले नगर निगम के राजस्व वसूली अधिकारी प्रदीप कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि निगम द्वारा एक्सिस बैंक में पैसा जो जमा किया गया था वह बैंक प्रबंधन के द्वारा गड़बड़ी किए जाने पर जमा नहीं हुआ है जिसकी शिकायत पर जांच की गई और दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed