फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Attempt to misdeed with doctor who came for training in Korba inside hotel

महिला डॉक्टर पर डोली नीयत: ट्रेनिंग पर आई लड़की संग दुष्कर्म की कोशिश, रूम नंबर 122 में आधी रात घुसा सफाईकर्मी

Fri, 18 Jul 2025 11:41 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 11:41 AM IST
सार

कोरबा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक होटल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है। घटना आधी रात दो बजे की बताई जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Attempt to misdeed with doctor who came for training in Korba inside hotel
महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां टॉप इन टाउन होटल में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है। यह घटना आधी रात लगभग दो बजे की है, जब होटल के सफाई कर्मी 35 वर्षीय राजा खड़िया ने होटल के रूम नंबर 122 में घुसकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।

विज्ञापन


 होटल के सफाई कर्मी राजा खड़िया को आरोपी बनाया गया है। आरोपी ने होटल की खिड़की से कूदकर डॉक्टर के कमरे में प्रवेश किया और दुष्कर्म की कोशिश की। महिला डॉक्टर ने जब विरोध किया, तो आरोपी ने चाकू से मौत के घाट उतारने की धमकी दी।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और होटल के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना कोरबा के एसपी ऑफिस के सामने स्थित होटल में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान करने की कोशिश की और अब उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि सक्ति जिले से चार डॉक्टर 15 दिन की ट्रेनिंग के लिए 10 तारीख से कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज आई थी। जहां होटल टॉप इन टाउन में रुकी थी। वहीं से उनका आना-जाना चल रहा था।

दो महिला डॉक्टरों की ट्रेनिंग खत्म होने के बाद वापस चली गई। वहीं दो ट्रेन डॉक्टर अलग-अलग कमरे में रुके हुए थे। रूम नंबर 122 में रुकी हुई महिला डॉक्टर के साथ यह घटना सामने आई। जहां इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।


पीड़ित महिला डॉक्टर 24 वर्षीय है जो इस घटना के बाद डरी सहमी हुई है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही जिला स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी होटल मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।फिलहाल, इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed