फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Atal Awas balcony fell down due to rain in chhattisgarh korba

अटल आवास का गिरा छज्जा: आसपास के मकान कराए गए खाली, ज्यादातर की हालत जर्जर; लोग बोले- अभी तो पूरी बरसात बाकी

Sat, 29 Apr 2023 07:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Apr 2023 07:15 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष हितानन्द अग्रवाल ने इस बात पर नाराजगी जताई कि लंबे समय से समस्या होने की जानकारी के बाद भी सुधार कार्य नहीं कराया गया। उन्होंने एलान किया कत पंप हाउस के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों के अटल आवासों में 15 मई से सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
Atal Awas  balcony fell down due to rain in chhattisgarh korba
अटल आवास की बालकनी गिरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में करीब एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आंधी के साथ बीच-बीच में बारिश भी हो रही है। शुक्रवार रात तेज बारिश हुई और ओले गिरे। इसके साथ ही पंप हाउस में अटल आवास का छज्जा भी गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि हादसे के बाद आसपास के मकानों को भी खाली कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ज्यादातर मकान जर्जर हैं। ऐसे में अभी तो पूरी बरसात बाकी है। वहीं शनिवार सुबह भाजपा नेता भी पहुंच गए। उन्होंने 15 मई तक ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन




दरअसल, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पक्के मकान देने के लिए प्रदेश की तत्कालीन भाजपा सरकार ने अटल आवासों का निर्माण कराया है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को मकानों का आवंटन भी हुआ है। इसमें योजना में लाभांवित लोगों के परिवार रह रहे हैं। हालांकि समय के साथ इनमें मरम्मत और सुधार कार्य नहीं कराए गए। इसके चलते मकान जर्जर स्थिति में पहुंच गए हैं। ऐसे ही वार्ड 14 के अंतर्गत निर्मित अटल आवास के मकान का छज्जा शुक्रवार रात गिर गया। हालांकि बारिश के चलते लोग पहले से सतर्क थे, इसलिए कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन




मकान मालिक दीपक साहू ने बताया कि अटल आवास काफी जर्जर हो चुका है, लेकिन मजबूरी में उन्हें रहना पड़ रहा है। अचानक रात में भरभरा कर एक बड़ा हिस्सा गिर गया। अगर दिन का समय होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि अटल आवास की समस्याएं काफी समय से हैं। कभी भी यहां मरम्मत कराने के लिए ध्यान नहीं दिया गया। पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं। लोगों का कहना है कि, इसे लेकर वार्ड के पार्षद और महापौर राजकिशोर को अवगत कराया गया था, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अटल आवास का छज्जा गिरने की जानकारी मिलने पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, ट्रांसपोर्ट नगर वार्ड की पार्षद रितु चौरसिया और पंप हाउस के पूर्व पार्षद दादू यादव यहां पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। नेता प्रतिपक्ष हितानन्द अग्रवाल ने इस बात पर नाराजगी जताई कि लंबे समय से समस्या होने की जानकारी के बाद भी सुधार कार्य नहीं कराया गया। उन्होंने एलान किया कत पंप हाउस के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों के अटल आवासों में 15 मई से सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed